मोर्टार का वेस्टेज गोला फटने से एक बच्चा घायल, RTC बिग्रेड का चल रहा था अभ्यास

गया : गया जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत सेवई गांव के टोला डुमरांव में सीआरपीएफ के द्वारा छोड़े गए मोर्टार का वेस्टेज गोला फटने से एक बच्चा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार, बाराचट्टी के बुमेर पंचायत के जंगलों में सीआरपीएफ आरटीसी बीग्रेड का प्रशिक्षण फायर चल रहा है। इस दौरान कभी-कभी फायरिंग रेंज में जंगलों में अभ्यास के दौरान छोड़े गए गोला बारूद का वेस्टेज वहीं गिरा रहता है। स्थानीय कुछ बच्चों के द्वारा उसे छोड़े गए वेस्टेज गोला बारूद को वह अपने साथ घर ले आते हैं और उसमें से लोहे और तांबा की चीजे को निकालते हैं और उसे बेचते हैं। इस दौरान कभी-कभी वह ब्लास्ट भी हो जाता है। ऐसा ही मामला एक बार फिर मोर्टार का गोला फट गया, जिससे एक बच्चा घायल हो गया।

स्थानीय बुमेर पंचायत के मुखिया का कहना है कि समय-समय पर यहां पर जागरूकता अभियान में चलाया जाता है लेकिन बच्चे छोड़े गए बारूद का अंश को लेकर घर चले आते हैं और उससे लोहे और तांबा निकालते हैं। कभी-कभी कोई गोला ठीक से डिफ्यूज नहीं होता है जिस कारण वह फट जाता है। वहीं उनका यह भी कहना है कि अभ्यास के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों को भी चाहिए कि जो भी वेस्टेज होते हैं। उसका भी रिकवरी करना चाहिए, नहीं रिकवरी होने से इस तरह की घटना होती रहती है।

यह भी पढ़े : Dengue को लेकर Gaya के मेडिकल अस्पताल Alert, बनाए गए 96 बेड

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img