‘जिला और प्रखंड स्तर पर ही समस्याओं का हो जा रहा है समाधान’

पटना : जदयू प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि जिला और प्रखंड स्तर पर ही समस्याओ का समाधान हो जा रहा है। दरबार में फरियादियों के पहुंचने की नौबत नहीं आ रही है। यहां वहीं फरियादी पहुंचते जिनकी जिलाधिकारी फरियाद नहीं सुनते है।

मंत्री रत्नेश सदा ने जाति गणना को लेकर संसद में हुए बहस पर कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने देश को दिखा दिया कि कम संसाधन में जाति गणना हुई। कांग्रेस के रीजन में ही जाति गणना की बात हुई थी लेकिन जाति गणना क्यों नहीं हुई राहुल गांधी को बताना चाहिए। इस देश में जो भी हो सकता है वो नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही होगा।

रत्नेश सदा का बिहार के शराब माफियाओं पर कहा कि राजद के लोग बताए किस समाज के बालू माफिया शराब माफिया हैं।
शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए जल्द योजना लाई जा रही है। आईएएस संजीव हंस और उनके करीबियों पर ईडी रेड पर मंत्री ने कहा कि हम हो या कोई और भ्रस्टाचार में लिप्त होंगे तो बख्शे नहीं जाएंगे। संजीव हंस के रिस्तेदार के यहां संपति पकड़ी गई है। आय से 50 गुना ज्यादा संपति पकड़ी गई है। जो जैसा करेगा उसका परिणाम वैसा ही मिलेगा।

यह भी पढ़े : मंत्री विजेंद्र ने कहा- बिजली उपलब्धता के क्षेत्र में बिहार और बनेगा मजबूत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img