मंत्री विजेंद्र ने कहा- बिजली उपलब्धता के क्षेत्र में बिहार और बनेगा मजबूत

पटना : बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव का बड़ा बयान सामने आया है। बिजली उपलब्धता के क्षेत्र में बिहार और मजबूत बनेगा। पीरपैंती पावर प्लांट के लिए बिहार सरकार जल्द एग्रीमेंट करेगी। मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने पावर प्लांट के लिए बिहार को 21,400 करोड़ रुपए दिए हैं। 2400 मेगावाट पावर प्लांट का निर्माण होगा।

ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि सारी योजनाओं की स्वीकृति खुद लेना चाहते हैं। बिहार सरकार ने 2009 में ही जमीन अधिगृहत कर लिया था। 2005 के बाद तेजस्वी की सरकार बिहार में नहीं थी। विपक्ष वाले सिर्फ आरोप लगाते हैं, उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं है। सूखे को देखते हुए बिहार सरकार ने कृषि फीडर से बिजली की उपलब्धता बढ़ाई। अब कृषि फीडर से किसानों को 14 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। विधानसभा में ही कृषि फीडर से ज्यादा बिजली उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की गई थी। किसानों को सिंचाई के लिए ज्यादा बिजली दी जा रही है।

यह भी पढ़े : पहली बार सीड बॉल पद्धति से खुले पहाड़ों पर हो रहा है वृक्षारोपण

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...