Transformer में अक्सर लगती थी आग तो लोगों ने तांत्रिक बुला करवाया पूजा पाठ

समस्तीपुर: समस्तीपुर से एक अजीब मामला सामने आया है जहां ट्रांसफार्मर में अक्सर आग लग जाती थी तो लोगों ने तांत्रिक को बुला कर पूजा पाठ करना शुरू कर दिया। मामला समस्तीपुर के शिवाजीनगर की है जहां एक ट्रांसफार्मर में अक्सर आग लग जाती थी। फिर बिजली मिस्त्री ने लोगों को बताया कि ट्रांसफार्मर पर किसी भूत पिसाच का वास है जिसकी वजह से आग लग जाती है।

फिर क्या था लोग पहुंच गए गांव के मुखिया के पास और फिर तांत्रिक को बुला कर पूजा पाठ करवाई। मामले में गांव के मुखिया ने बताया कि रहटौली पंचायत के दलित टोले में लगा एक ट्रांसफर्मर अक्सर खराब हो जाता था और उसमें आग लग जाती थी। यह समस्या करीब दो महीने से थी। विभागीय अधिकारियों को कई बार इसकी जानकारी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नल जल भी बंद है, अक्सर ग्रामीण शिकायत करते थे।

इसी बीच बिजली मिस्त्री ने कहा कि ट्रांसफर्मर पर भूत पिशाच का वास है तब लोगों ने तांत्रिक बुला कर पूजा पाठ करवाया। वहीं तांत्रिक ने बताया कि ट्रांसफर्मर पर कोई भूत पिशाच नहीं है, बिजली विभाग के कर्मी बदमाशी कर रहे हैं। वहीं बिजली विभाग के जेई ने बताया कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं थी। जल्द ही मामले की जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh को मध्य भारत के व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है- विजय शर्मा

Transformer Transformer

Transformer

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...