किशोरी का फंदे से लटका हुआ शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

मोतिहारी : मोतिहारी में किशोरी का फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। सूचना में बाद सब को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे की वजह प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। घटना कोटवा थाना क्षेत्र के बड़हरवा पूर्वी पंचायत के बरकुरवा गांव की है। मृतका की पहचान 15 वर्षीय किशोरी रेखा कुमारी के रूप हुई है।

कल शाम मेरी बेटी अपने घर के कमरे में फंदा लगा ली थी – मृतका की मां सीता देवी

घटना के संबंध में मृतका की मां सीता देवी ने बताया कि कल शाम मेरी बेटी अपने घर के कमरे में फंदा लगा ली थी। हम लोगो को पता चला तो शव को उतार अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच गांव के ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद शव को बोरा में कस कर चेवर में छुपा दिया। मृतका किशोरी की मां ने बताया की उसे पांच माह पहले पता चला कि घर के पास के ही गुलशन नाम के लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जिसके बाद हम लोगो ने उसे काफी समझाया, मान भी गई थी। कल अचानक क्या हुआ कुछ पता नहीं चला। वह कमरे में जाकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली।

शव ढूंढ़ने में लग गए 8 घंटे

आपको बता दें कि कोटवा पुलिस को जैसे पता चला की एक किशोरी की संदिग्ध मौत हुई है तो उसके बाद शव की तलाश शुरू कर दी। शव का कहीं पता नहीं चल पा रहा है। इस दौरान पुलिस ने किशोरी की मां, पिता और चचेरे भाई से पूछताछ की तो पहले उन लोगो ने इंकार किया की उन्हें कुछ पता नहीं है। लेकिन जब जोड़ दिया तो बता दिया कि बोरा में कस कर मछली वाले कैरेट में रख चेयर में देके हुए हैं। दो बजे रात्रि में पुलिस वहां से जाकर बरामद किया।

रेखा और गुलशन के बीच पिछले 5 वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था – ग्रामीण

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, रेखा कुमारी और गुलशन कुमार के बीच पिछले पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे। धीरे-धीरे बात दोनों के घर तक पहुंच गई। जिसके बाद दोनों के परिजन ने मिलने पर रोक लगा दिया। कोटवा थानाध्यक्ष करण कुमार ने बताया कि किशोरी की संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिजन द्वारा शव को छुपाने का प्रयास किया किया गया। आठ घंटे के तलाश के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जांच चल रही है।

यह भी पढ़े : पिपराकोठी के जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चे भूख हड़ताल पर, कर रहे हैं विरोध…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...