अब मैरिज से लेकर बर्थ सर्टिफिकेट तक उपलब्ध करायेंगे किन्नर         

औरंगाबाद : केंद्र एवं राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है लेकिन जानकारी के अभाव में इसका लाभ ज़रूररतमंद नही उठा पाते. औरंगाबाद में किन्नरो को अवाम तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की जिम्मेवारी मिली है.

अब वह दिन दूर नहीं जब किन्नरो का समूह शादी विवाह और बच्चों के जन्म पर न केवल बलैया लेगा बल्कि मैरेज और बर्थ सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराएगा. दरअसल किन्नरों को यह जिम्मेवारी औरंगाबाद के जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने दी. प्राधिकार किन्नरों को मैरिज, बर्थ, डेथ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, वृद्धा पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग के लिए प्रोत्साहन राशि भी देगा.

किन्नरों का समूह भी इस तरह का काम मिलने से बेहद खुश है. उनका कहना है कि अब इस काम के साथ लोगो को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने में सहायता करने से लोगो में किन्नरो के प्रति व्याप्त भ्रांतियां भी दूर होंगी और उन्हें भी लगेगा कि इसी बहाने वे समाज की भी सेवा कर रहे हैं.

रिपोर्ट : दीनानाथ चौहान   

किन्नर की हत्या मामले में संदीप सिंह ने कही ये बात …  

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...