Paris Olympics: रोमांचक मैच में भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया, पहुंची सेमीफाइनल में

Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट मैच में 4-2 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम की जीत के हीरो पीआर श्रीजेश रहे, जिन्होंने शूटआउट में दो बेहतरीन बचाव किये।

दरअसल हॉकी के ओलंपिक गेम में आज भारत और ग्रेट ब्रिटेन का मुकाबला हुआ। निर्धारित 60 मिनट में भारत और ग्रेट ब्रिटेन की टीम 1-1 की बराबरी पर रहीं। इससे मैच रोमांचक हो गया और मैच शूटआउट में चल गया।

Paris Olympics के हॉकी में भारत ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में

शूटआउट में पहला अटेम्प ब्रिटेन की ओर से लिया गया, जो सफल रहा। फिर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह गोल दागकर 1-1 की बराबरी दिला दी। ब्रिटेन का दूसरा अटेम्प भी सफल रहा। फिर सुखजीत ने गोल करके भारत को 2-2 से बराबरी दिला दी। इसके बाद ब्रिटेन के बाकी दो अटेम्प बेकार गए। वहीं भारत ने अगले दो अटेम्प निशाने पर लगाए। आखिर तक भारत 4-2 से बढ़त बनाकर ग्रेट ब्रिटेन को हरा दिया और इसके साथ ही ओलंपिक में सेमीफाइनल का भी टिकट पा लिया है।

Paris Olympics में हैट्रिक मेडल से चूकीं मनु

बता दें कि, कल ही Paris Olympics में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ओलंपिक में हैट्रिक मेडल पाने में असफल हो गयी था, हालांकि उन्होंने दो मेडल जीतकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। वह आज चेटेउरौक्स शूटिंग रेंज में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में हंगरी की वेरोनिका मेजर से शूट-ऑफ में हारकर चौथे स्थान पर रही थी। वहीं कोरिया की जिन यांग ने शूट-ऑफ में फ्रांस की केमिली जेड्रेजेवस्की को हराकर स्वर्ण पदक जीता। जेद्रजेजेवस्की ने दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीता।

Paris Olympics में मनु भाकर का जबरदस्त प्रदर्शन

बता दें कि मनु भाकर ओलंपिक के एक संस्करण में दो पदक (कांस्य) जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बनकर इतिहास रच चुकी हैं। मनु ने इससे पहले 10 मीटर महिला एयर पिस्टल में कांस्य और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीता था।

Ara Murder Case: रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड में मुख्य...

Ara Murder Case: भोजपुर जिले में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के...

Jharkhand Heritage School: झारखंड में 100 साल पुराने सरकारी स्कूलों की...

झारखंड में 100 साल से अधिक पुराने सरकारी स्कूलों की पहचान होगी। शिक्षा विभाग ने जिलों से एक सप्ताह में स्थापना वर्ष, यू-डायस कोड...

Pawan Singh Akshara Singh News: मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा...

Pawan Singh Akshara Singh News, मुंगेर: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और...