IND vs SL 2nd ODI: दूसरे वनडे में भारत को मिली करारी हार, 208 रन पर ही सिमट गई टीम इंडिया

IND vs SL 2nd ODI: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला गया। इसमें भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने भारता को 32 रनों से हरा दिया।

IND vs SL 2nd ODI: भारत की करारी हार

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 240 रन बनाये हैं और भारत को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में भारत की टीम सभी विकेट खोकर 208 रन ही बना पायी। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा के 64,  शुबमन गिल के 35 और अक्षर पटेल के रन के अलावा कोई भी बल्लेबाजी कुछ नहीं कर पाए। इसका नतीजा निकला कि भारत 241 रन नहीं बना पाया।

भारत की ओर से सबसे ज्याद वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा कुलदीप यादव ने दो, मोहम्मद सिराज ने एक और अक्षर पटेल ने भी एक विकेट लिये। वहीं श्रीलंका की ओर से अविष्का फर्नांडो ने 40, कामिंदु मेंडिस ने भी 40 और डुनिथ वेलालगे ने 39 एवं कुसल मेंडिस ने 30 रन बनाये।

IND vs SL 2nd ODI में भारत और श्रीलंका की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।

वहीं श्रीलंका की प्लेइंग 11 में पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो और जेफरी वेंडरसे शामिल है।

Ranchi Crime: ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग की साजिश नाकाम, प्रिंस खान...

रांची में ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग की साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी। प्रिंस खान के गुर्गे शिवा डोम और उसके सहयोगी को गिरफ्तार...

Jharkhand Liquor Scam: ED ने रोहित उरांव से घंटों की पूछताछ,...

झारखंड शराब घोटाला मामले में ईडी ने जांच तेज की। पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से घंटों पूछताछ की गई। आज...

JTET Regional Language Row: भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका पर बंटी...

झारखंड जेटेट में भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने पर मंत्री समिति में मतभेद। सात सदस्यीय कमेटी ने रिपोर्ट...