IND vs SL 3rd ODI: तीसरे वनडे में भी भारत को मिली करारी हार, सीरीज भी गंवाई

IND vs SL 3rd ODI: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच (IND vs SL 3rd ODI) खेला गया। इसमें भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया 26.1 ओवरों में 138 पर ही सिमट गयी। पिछले कुछ वर्षों में भारत का यह निराशाजनक प्रदर्शन है। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज भी भारत ने गंवा दी है।

IND vs SL 3rd ODI में भारत की करारी हार

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 248 रन बनाये हैं और भारत को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में भारत ने मात्र 100 रन पर ही सात विकेट गंवा दिये थे और 138 तक पहुंचते-पहुंचते सभी विकेक खो दिये। बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। दूसरे और तीसरे मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे वनडे में भारत की हार

बता दें कि इसी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला गया था। इसमें भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हरा दिया था। 50 ओवरों में श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर 240 रन बनाये थे और भारत को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में भारत की टीम 208 रन ही सिमट गयी थी।

IND vs SL 3rd ODI: भारत श्रीलंका की टीम

तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रियान पराग, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज शामिल हैं।

वहीं तीसरे वनडे में श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में अविष्का फर्नांडो, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो शामिल है।

Hazaribagh News: हजारीबाग में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! आखिर कौन हैं...

Hazaribagh News: गिद्दी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ज़िला पुलिस ने राहुल दुबे गैंग से जुड़े होने के आरोप में दो लोगों को...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा! पुलिस...

Himanshu Singh Murder Case: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के दौरान...

JPSC Backlog Result 2025: JPSC ने जारी किया बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC Backlog Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के नतीजे घोषित कर...