बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पंचायत में ‘पंचायत चुनाव’ का खेल

पटनाः बाढ़ प्रखंड का नदावां पंचायत पंचायत चुनाव में अपने कारनामें को लेकर सुर्खियों में है. यह वही पंचायत है जहां बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह का फरमान ही कानून और आम जनों का मौन ही कानून का राज माना जाता है. हार और जीत पंचायत के मतदाता नहीं बल्कि बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह की हनक तय करती है और इस बेचारगी से अपने आप को दूर रख बाढ़ से महज 69 किलो मीटर की दूरी पर राजधानी पटना में सूबे के मुखिया सुशासन के राज के दावे करते नहीं थकते.

Anant singh 01 22Scope News

बिहार का इकलौता पंचायत जहां पंचायत के सारे पदों पर निर्विरोध हुआ कब्जा

दरअसल बाढ़ प्रखंड का नदावां पंचायत बिहार का एकलौता पंचायत है जहां पंचायत के सारे पदों पर विजयश्री का माला निर्विरोध पहना गया. वार्ड सदस्य से लेकर मुखिया तक सभी ने निर्विरोध जीत हासिल किया anant singh 3 22Scope News

जी हां, आप चाहें तो इसे प्रजातंत्र की ताकत के रुप में भी देख सकते है. सामाजिक सौहादर्य का अनुपम उदाहरण मान सकते हैं. क्योंकि नदावां बिहार का इकलौता वह आदर्श पंचायत है, जहां विरोध और विरोधी शब्द कोई मायने नहीं रखता. सब कुछ बेहद सादगी और सौम्यता से तय हो जाता है.

रिपोर्टः अनिल कुमार

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक टली, MMDR एक्ट और...

Jharkhand Cabinet Meeting, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार, 7 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर...

Bokaro Crime Gold Jewellery Fraud: गरगा पुल पर पुलिस के नाम...

Bokaro Crime Gold Jewellery Fraud, बोकारो: चास थाना क्षेत्र के गरगा पुल के पास सिविल ड्रेस में पहुंचे दो अज्ञात युवकों पर खुद को...

Jamshedpur Encounter: सोनारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो...

Jamshedpur Encounter: सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना मरीन ड्राइव स्थित फागु बाबा श्मशान...