Breaking: मोर्ने मोर्कल बने टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच

Desk. खबर स्पोर्ट्स जगत से है। मोर्ने मोर्कल टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच बनाए गए हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रह चुके हैं। बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था, जो अब खत्म हो गया है। इससे पहले हाल ही में गौतम गंभीर भारत के नए मुख्य कोच बने थे।

मोर्ने मोर्कल बने टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोर्कल का अनुबंध 1 सितंबर से शुरू होने वाला है। इसका मतलब है कि टीम इंडिया के साथ उनका पहला काम बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाला घरेलू टेस्ट से होगा। मोर्ने मोर्कल को भारतीय बॉलिंग कोच के रूप में दक्षिण अफ्रीका में 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के अंत तक नियुक्त किया गया है।

मोर्कल ने अपने शानदार करियर के दौरान 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें क्रमशः 309, 188 और 47 विकेट लिए। डेल स्टेन और वर्नोन फिलेंडर के साथ मोर्कल वर्ल्ड क्रिकेट में घातक गेंदबाजों में एक था। उन्होंने सभी प्रारूपों में दुनिया भर के बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से परेशान किया।

JPSC Backlog Result 2025: JPSC ने जारी किया बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC Backlog Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के नतीजे घोषित कर...

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...