Breaking: गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए मुख्य कोच

Desk. बड़ी खबर स्पोर्ट्स जगत से है। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम इंडिया के नए मुख्य कोच बनाए गए हैं। वे राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे।

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए मुख्य कोच

वहीं कोच बनाए जाने के बाद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘भारत मेरी पहचान है और अपने देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य वही है, जो हमेशा से रहा है। नीली वर्दी वाले लोगों के कंधों पर 1.4 अरब भारतीयों के सपने हैं और मैं इन सपनों को साकार करने के लिए अपना पूरा योगदान दूंगा।’

वहीं गंभीर को भारत का नया मुख्य कोच बनाए जाने के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मुझे अत्यंत खुशी हो रही है कि मैं गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में का स्वागत कर रहा हूं। आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है। मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं।’

मुख्य कोच के रूप में गंभीर का पहला कार्यभार इस महीने के अंत में भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा से होगा, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि द्रविड़ के साथ काम करने वाले सहायक कोच विक्रम राठौड़ (बल्लेबाजी), पारस म्हाम्ब्रे (गेंदबाजी), और टी दिलीप (क्षेत्ररक्षण) अपनी भूमिका में बने रहेंगे या नहीं।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...