बगोदर में एक ही परिवार के चार लोगों को कंटेनर ने कुचला, एक की मौत

बगोदर. थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे औरा मोड़ पर एक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों को एक कंटेनर ने कुचल दिया है, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गये। इसमें एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बगोदर में सड़क हादसा

वहीं घटना में सभी घायल एक ही परिवार के बगोदर के दामा गांव के हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ-साथ बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह और पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो भी मौके पर पहुंचे हैं। लोगों ने बताया कि रोड क्रॉस करने के दौरान यह घटना घटी है। वहीं घटना के बाद ड्राइवर कंटेनर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

बताया जाता है कि मां और बेटी कंटेनर के नीचे आ गयी। इससे मां की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि इस घटना में बुधनी देवी की मौत हो गई है, जबकि चमेली देवी, अंकित कुमार एवं क्षितिज पंडित घायल हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

राज रवानी की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...