बगोदर में सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत

बगोदर. थाना क्षेत्र के घंगरी में सड़क हादसे में 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वृद्धा की मौत तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुई। मृतका की पहचान सुबत मोशेमत के रूप में हुई है।

बगोदर में सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला पोखरिया गांव की रहने वाली थी। वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी बेटी के घर जा रही थी, तभी अचानक सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा दिया है।

राज रवानी की रिपोर्ट

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...