Railway Station पर मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, ठेला पर ले गए परिजन

पश्चिम चंपारण: एक तरफ रेलवे और रेलवे के अधिकारी यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लाख दावे करती है लेकिन यह दावा उस वक्त हवा हवाई साबित हो गई जब एक मरीज को स्टेशन पर स्ट्रेचर नहीं मिला। मामला पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन की है जहां ट्रेन से उतरने वाले एक गंभीर मरीज को परिजन भारी मशक्कत के बाद मरीज को ठेला पर लाद कर ले गए।

बताया जाता है कि नरकटियागंज के भैरवगंज गांव निवासी प्रमोद सिंह किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। उनका इलाज करवा कर जब परिजन वापस लौटे तो वे प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर उतरे। वहां से मरीज को स्टेशन के बाहर ले जाने के लिए परिजन स्टेशन पर अधिकारियो के सामने स्ट्रेचर के लिए मिन्नतें करते रहे लेकिन अधिकारियो ने उन्हें स्ट्रेचर देने के बजाय दुत्कार कर भगा दिया। फिर मजबूरन ठेला पर मरीज को लाद कर स्टेशन से बाहर लाया।

मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि स्टेशन पर लिफ्ट भी लगा है लेकिन वह बस शोभा की वस्तु बन कर रह गई है। प्लेटफार्म नंबर दो से स्टेशन के बाहर आम आदमी को भी निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है यहां तो एक लाचार मरीज को बाहर लाना था और अधिकारी संवेदनहीन। वहीं मामले में स्टेशन मास्टर ने बताया कि स्टेशन पर स्ट्रेचर की सुविधा उपलब्ध नहीं सिर्फ व्हीलचेयर है। वह व्हीलचेयर मरीज को क्यों नहीं दी गई इसकी जांच की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Chirag ने अपने आवास पर बंधवाई राखी, जुटीं दर्जनों बहनें

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Railway Station Railway Station Railway Station

Railway Station

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...