Rajiv Gandhi संचार क्रांति के जनक थे, पंचायती राज को मजबूत किया- अखिलेश सिंह

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व Rajiv Gandhi की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया उन्हें नमन। सद्भावना दिवस के रूप में बिहार कांग्रेस ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी की जयंती। पांच साल के कार्यकाल में देश की तरक्की के लिए दशकों का आधार रख गये पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी – प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

पटना: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनके आदमकद प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित प्रमुख नेताओं ने माल्यार्पण किया। सदाकत आश्रम में माल्यार्पण के बाद संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर आज देश सद्भावना दिवस मना रहा है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के करोड़ों लोगों में आधुनिक भारत के निर्माण के प्रति अपने पांच साल के ही कार्यकाल में अलख जगाने का काम किया। उनके द्वारा किये गये अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में वैश्विक परिद्रिश्य में सशक्त कर खड़ा कर दिया गया। युवाओं की देश के प्रति जिम्मेदारी को बढाते हुए उन्होंने जहां मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया वहीं पंचायती राज को मजबूत कर देश में महिलाओं को सत्ता में उचित भागीदारी देते हुए उनके आरक्षण का प्रावधान किया।

ना केवल दूरसंचार और आईटी क्रांति, कंप्यूटरीकरण कार्यक्रम, वैश्विक शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम, उन्नत शिक्षा के लिए नवोदय विद्यालयों की स्थापना और समावेशी शिक्षा के लिए नयी शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुधारवादी कदम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लेकर आए बल्कि अपने छोटे से राजनीतिक कार्यकाल में उन्होंने दशकों के विकास की अवधारणा भी स्पष्ट कर दी जिसका लाभ देश आज तक उठा रहा है।

माल्यार्पण करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, कौकब कादरी, प्रेमचन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र कुमार, विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, विधायक नीतू कुमारी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज कोषाध्यक्ष निर्मलेन्दु वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, ब्रजेश पाण्डेय, बंटी चौधरी, लाल बाबू लाल, विनय वर्मा, अमित कुमार टुन्ना मुन्ना शाही, कपिलदेव प्रसाद यादव, आनन्द माधव, ई संजीव सिंह, डॉ संजय यादव, चन्द्रप्रकाश सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, ज्ञान रंजन, सौरभ सिन्हा, कुमार आशीष,

राज किशोर सिंह, आलोक हर्ष, नागेन्द्र कुमार विकल, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशि कांत तिवारी, गुंजन पटेल, अनुराग चंदन, उदय शंकर पटेल, चन्द्रिका प्रसाद यादव, डॉ धनंजय शर्मा, मो शहनवाज, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह, मिन्नत रहमानी, सुधा मिश्रा, डॉ सत्यजीत सिन्हा, विमलेश तिवारी, मो अब्दुल वाकी, धु्रव नारायण सिंह, राहुल पासवान, रामाशंकर पाण्डेय, मधुबाला, असफर अहमद, मनोज मेहता, निधि पाण्डेय, वसी अख्तर,

शम्स तवरेज, संतोष श्रीवास्तव, आदित्य पासवान, हीरा सिंह वग्गा, मिथिलेश शर्मा मधुकर, नदीम अंसारी, निशांत सिंह, प्रदुम्न कुमार,, रोहित पासवान, मृत्युंजय कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, सैयद कामरान हुसैन,शाकिर अली, नन्द किशोर सिंह राजेश पाठक, राहुल मिश्रा राहुल कुमार, जितेन्द्र सिंह, प्रेमशंकर रविशंकर पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Madrasa की होनी चाहिए जांच, तेजस्वी पर भी भड़के मंत्री नीरज कुमार बबलू

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Rajiv Gandhi Rajiv Gandhi Rajiv Gandhi Rajiv Gandhi Rajiv Gandhi Rajiv Gandhi

Rajiv Gandhi

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...