अखिलेश सिंह का बड़ा दावा, बोले- 2 सीट छोड़कर सभी सीट हार रही है BJP

पटना : लोकसभा के छह चरणों के चुनाव समाप्त होने के बाद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एक-दो सीटें छोड़कर बीजेपी सभी सीटें हार रही है। राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर अखिलेश सिंह ने बड़ा बयान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा कि उनके बयान के बाद बिहार और पूरे देश के महिलाओं आक्रोश है और अब सभी लोग इंडिया गठबंधन को वोट देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलसूत्र और गाय और भैंस वाले बयान पर अखिलेश सिंह ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि इस तरीके का बयान आज तक देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं दिया है। बता दें कि कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं। कल यानी 26 मई को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में संविधान बचाओ जनसंवाद कार्यक्रम किया गया था। जिसमें अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि मोदी सरकार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। प्रजातंत्र पर लगातार खतरा है। इसलिए हम सभी को एक साथ मिलकर इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को मजबूत करना है।

केजरीवाल और राहुल को पाकिस्तान से मिलता है सपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर की राहुल गांधी और सीएम अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान से सपोर्ट मिलता है, इसकी जांच होनी चाहिए। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अब चार जून के बाद उनकी खुद विदाई होने वाली है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री अब चार जून तक ही ना बचे हुए हैं।

यह भी पढ़े : संविधान बचाओ जनसंवाद में शामिल हुए INDI गठबंधन के नेता, मोदी पर जमकर बरसे खड़गे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...