मंकी पाक्स और चांदीपुरा वायरस को लेकर झारखंड के अस्पताल में अलर्ट जारी

रांची: वर्तमान मौसम में मंकी पाक्स और चांदीपुरा वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार द्वारा जारी अलर्ट के तहत सभी निजी लैबों और अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि यदि इन वायरस के संदिग्ध मामलों की पहचान होती है तो तुरंत सूचना दें।

डॉ. कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में इन वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। मध्य प्रदेश और गुजरात में चांदीपुरा वायरस के कई मामले सामने आए हैं, जबकि केरल और पाकिस्तान में मंकी पाक्स के मरीज देखे गए हैं। हालांकि जिले में अभी तक कोई भी संक्रमित मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि सभी ग्रामीण अस्पतालों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के प्रभारियों को भी इस अलर्ट की जानकारी दी गई है और उन्हें जरूरी सावधानियों के पालन के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आइडीएसपी) के तहत हर सप्ताह मंकी पाक्स और चांदीपुरा वायरस की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कोई भी मामला सामने आने पर तुरंत रिपोर्ट दी जाए। विभाग के द्वारा शहर के सभी निजी और सकरकारी अस्पतालों पर निगरानी रखी  जा रही है ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को समय पर नियंत्रित किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लक्षण के मामले में तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें और सतर्क रहें।

Saffrn

Trending News

मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को...

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img