अमित शाह ने JKNC और कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी से पूछे ये सवाल

Desk. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में JKNC के साथ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। साथ ही उन्होने JKNC के घोषणापत्र पर भी प्रश्न उठाया है और राहुल गांधी से इसको लेकर सवाल पूछा है।

अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, ‘मोदी सरकार ने ‘आर्टिकल 370 और 35A’ हटाने के बाद वर्षों से दलितों, आदिवासियों, पहाड़ियों और पिछड़ों के साथ हो रहे भेदभाव को ख़त्म करके उन्हें आरक्षण देने का काम किया।’

अमित शाह आगे लिखा, ‘क्या राहुल गाँधी JKNC के घोषणापत्र में उल्लेखित दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त करने वाले आरक्षण विरोधी प्रस्ताव का समर्थन करते हैं? नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करने के बाद कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी को देश के सामने अपनी आरक्षण नीति को स्पष्ट करना चाहिए।

बता दें कि, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 18 सिंतबर को होगी, दूसरे चरण की वोटिंग 25 सितंबर और तीसरे या अंतिम चरण की वोटिंग 1 अक्टूबर को होगी।इसके साथ हरियाणा में भी एक चरण में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। 1 अक्टबूर को यहां वोटिंग होगी। दोनों विधानसभा चनाव का नतीजा 4 अक्टूबर को आएगा।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या 90 है। जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें हैं। यहां तीन चरणों में वोटिंग होगी। फिलहाल धारा 370 में हटने के बाद वहां विधानसभा सस्पेंड है। यहां फारूक अब्दुल्ला की पार्टी JKNC का कांग्रेस के साथ गंठबंधन है। इसका मुकाबला बीजेपी से है।

Saffrn

Trending News

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img