Bagaha में गंडक नदी में डूबी नाव, एक महिला समेत 6 डूबे

पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण में एक बड़ा हादसा हो गया जहां गंडक नदी में नाव डूबने से एक महिला समेत 6 लोग डूब गए। सभी डूबे लोगों की तलाश स्थानीय प्रशासन और एसडीएआरएफ की टीम कर रही है। मामला पश्चिम चंपारण के बगहा के भीतहा चरणपुर की है जहां गंडक नदी पार करने के दौरान एक नाव पलट गई जिसमें एक महिला समेत 6 लोग डूब गए।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि एक छोटी नाव से एक महिला समेत 6 लोग गंडक नदी पार कर रहे थे तभी दूसरी तरफ किनारा से पहले ही नाव पलट गई जिसमें सभी लोग डूब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम खोज में जुट गई है।

गंडक में नाव परिचालन पर थी रोक
बता दें कि बारिश के शुरू होते ही जुलाई महीने से ही गंडक नदी में नाव के परिचालन पर रोक लगी हुई है। प्रशासनिक आदेश के अनुसार गंडक में छोटी नाव नहीं उतारी जाएगी, जरूरत पड़ने पर प्रशासन से अनुमति लेकर बड़ी नाव उतारी जा सकती है। लोग चोरी से जरूरत पड़ने पर नदी में छोटी नाव उतारने से परहेज नहीं करते थे जिसका नतीजा है कि आज यह हादसा हुआ।

कार्रवाई के डर से लोग खामोश
प्रशासनिक रोक के बावजूद गंडक में नाव उतारी गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ और एक महिला समेत छः लोग डूब गए। हादसे के बाद अब लोग सामने नहीं आ रहे और न ही बताने के लिए तैयार हैं कि किसकी नाव है क्योंकि उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई का डर है। घटना की जानकारी के बाद एसडीआरएफ की टीम डूबे लोगों की खोज में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   नगर परिषद Bagaha में नगर विक्रय समिति की बैठक आयोजित

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bagaha Bagaha Bagaha

Bagaha

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...