पटना: गंगा नदी में पलटी नाव, लापता 6 लोगों की तलाश जारी

नाव पर सवार थे 21 लोग, 15 लोगों को किया गया रेस्क्यू

पटना : गंगा नदी में पलटी नाव – रविवार की सुबह एक नाव गंगा नदी में पलट गई. नाव पर 21 लोग सवार थे.

इनमें से 15 लोगों को स्थानीय गोताखोरों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

जबकि 6 लोग लापता है. उनकी तलाश जारी है.

हादसा दीघा में दीघा पिलर नंबर 10 के पास हुआ. हादसे की सूचना SDRF टीम को दी गई है.

गंगा नदी में पलटी नाव : छठ पूजा के लिए घाट की हो रही थी सफाई

स्थानीय विनय कुमार ने बताया कि मैं छठ पूजा के लिए घाट की सफाई करवा रहा था.

बोट पुल के पिलर से टकराई. मेरे सामने ही पूरी बोट नदी में समा गई.

इसके बाद मैं अपनी नाव लेकर नदी में उतरा. पीछे से 2 नाव और आ रही थी.

हम सभी ने डूब रहे लोगों को बांस और लाइव जैकेट के सहारे बाहर निकाला.

हमने 2 लोगों को बचाया. हादसा सुबह साढ़े 7 बजे हुआ.

गंगा नदी में नाव: बालू का चल रहा था अवैध खनन

बताया जा रहा है यहां बालू का अवैध खनन चल रहा था. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. SDRF की टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. गंगा का जलस्तर ज्यादा होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है.

बताया जा रहा है कि 12 से 13 लोग गंगा जल लेने के लिए नाव पर बैठे थे. इनको दूसरी नाव से स्थानीय लोगों की मदद से निकाल लिया गया है. बाकी कुछ लोग उसी नाव से बालू ले जा रहे थे. नाव जब पिलर से टकराई तो 7 से 8 लोग जो तैरना जानते थे वो खुद कूद भाग गए.

नाव हादसे में 10 लोग डूबे, 7 की मौत

कटिहार में हुए नाव हादसे में 10 लोग डूब गए. इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोगों को बचा लिया गया. मृतकों में एक 6 साल का बच्चा भी है. वह मोबाइल पर वीडियो देख रहा था. इसी दौरान उसके हाथ से नदी में मोबाइल गिर गया. वह नाव से झुककर पानी में गिरे मोबाइल को देखने लगा. तभी पतवार चला रहे उसके दादा नदी में कूद पड़े. जिस कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई.

बड़ा नाव हादसा, एक बच्ची की मौत कई लापता

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...