जलजमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान, नाली की गंदे पानी से होकर बच्चे जाते हैं स्कूल

कैमूर (भभुआ) : कैमूर जिला के भभुआ प्रखंड के कर्मा गांव में मुख्य सड़क पर जलजमाव होने से ग्रामीण परेशान हो गए हैं। यही नहीं नाली के गंदा पानी से होकर बच्चें स्कूल पढ़ने जाते हैं और महिलाओ को भी मंदिर में पूजा करने उसी गंदे पानी में हेलकर जाना पड़ता है। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने जल्द ही नाला बनवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।

वहीं कर्मा गांव निवासी पुर्व बिडिसी बब्बन राम एवं राधे श्याम चौरसिया ने बताया कि गांव में नाला नहीं होने के कारण सड़क पर दो साल से जलजमाव की स्थिती बनी हुई है। गांव के बच्चें इसी नाली के गंदे पानी में हेल कर विद्यालय पढ़ने जाते हैं। कभी-कभी बच्चे गिर भी जाते हैं, जिसके कारण उन्हें काफी चोट लग जाता है। यहीं नहीं गांव की महिलाएं भी इसी गंदे पानी से होकर मंदिर में पूजा करने जाती हैं। इस समस्या से परेशान होकर हम लोगों ने जिला परिषद सदस्य को सूचना दिए हैं। जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि गांव में नाला का निमार्ण कराया जाए ताकी इस जलजमाव की समस्या से हमलोगों को निजात मिल सके।

मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य ने बताया कि भभुआ-कुदरा पथ से भभुआ बेलाव पथ को एक दूसरे से जोड़ने वाली मात्र एक सड़क है। जो भभुआ-कुदरा पथ से सखवा कर्मा सपनौतीया होते हुए शिवपुर में भभुआ बेलाव पथ मे जा मिलती है। जहां कर्मा गांव के दक्षिण सड़क पर गंदे पानी का जलजमाव हो गया है। इस्थिति इतनी ख़राब हो चुकी है की आए दिन दुर्घटना हो रही है।

यह भी देखें :

क्योंकि सड़क पानी में डूबे रहने से सड़क में गड्ढा बन गया है जहां राहगीरों का गुजरना मुश्किल है। पानी की निकासी नहीं होने और नाला नहीं होने के चलते कई घरों का पानी सड़क पर ही बहता है। जिस कारण सड़क पर जलजमाव हो गया है। कई पुरानी बहा नहर अवरुद्ध होने के चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। मै यहां के ग्रामीणों की समस्या से अवगत होने के लिए आया हूं गांव में नाली का निर्माण कराकर जो भी अवरुद्ध बाहा पइन है, उसको अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। जिससे ग्रामीण जनता को फायदा मिले व इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों को भी सहूलियत हो सके। इस मौके पर बब्बन राम, मंटू सिंह और राधे श्याम चौरसिया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : ‘मॉडल बिल्डिंग तो बना लेकिन मॉडल सड़क बनाने में सरकार रह गईं पीछे’

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...