गिरिडीह में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

गिरिडीह. जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी- 36 फ्लैट के समीप स्थित क्रेसेंट नर्सिंग होम में चिकत्सक की लापरवाही के कारण अस्पताल में इलाजरत जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के बिरनी प्रखंड के द्वारपहरी के रहने वाले मो. सुल्तान अंसारी की पत्नी जैबा तबस्सुम (22 वर्षीय ) के रूप में की गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

गिरिडीह में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत

घटना की जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद चिकत्सक और परिजनों से बातचीत की। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि जैबा तबस्सुम को सोमवार की सुबह करीब 11 बजे इलाज के लिए क्रेसेन्ट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इसके बाद चिकत्सक ने महिला का ऑपरेशन किया तो पहले तो महिला का बच्चा (नवजात) की मौत हो गयी और इसके बाद महिला की भी मौत हो गयी।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण बच्चा और महिला की मौत हुई। इधर चिकित्सक डॉ. बरनाबस हेमब्रोम ने सभी आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि मरीज की तबीयत पूर्व से खराब थी और उसका बच्चा 48 घंटे पूर्व ही मर चूका था। महिला का हिमोग्लोबिन भी काफी कम था। उन्होंने बताया कि महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद महिला की बड़ी बहन ने उसे इलाज के लिए हमारे यहां लाया।

उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गयी थी। इसके बाद भी परिजनों ने जबरन महिला का ऑपरेशन करवाया था। इधर इस घटना को लेकर समाजसेवी नवीन चौरसिया ने कहा कि मामले का समझौता हो रहा है।डॉ. बरनाबस हेमब्रोम 5 लाख रुपये मृतक महिला के पति को दे रहे हैं।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...