पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी और उनके बेटे को मिली जान से मारने की धमकी

गया : बिहार के गया में जदयू नेत्री व पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और उसके बेटे रॉकी यादव को जान मारने की धमकी मिली है। धमकी वाला यह पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से आया है। स्पीड पोस्ट के माध्यम से दो लिफाफा आए थे। एक में जदयू नेत्री व पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और दूसरे में उनके पुत्र राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव का नाम था। दोनों में जान मारने की धमकी की कई बातें लिखी थी। धमकी वाला पत्र मिलते ही जदयू के पूर्व एमएलसी और उनके परिवार के लोग चिंतित हुए है। इस मामले की प्राथमिकी रामपुर थाना में दर्ज कराई गई है। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

स्पीड पोस्ट के माध्यम से आए 2 लिफाफे, पढ़ते ही उड़ गए होश 

जानकारी के अनुसार, बीते दिन स्पीड पोस्ट के माध्यम से जदयू नेत्री व पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर स्पीड पोस्ट के माध्यम से दो लिफाफे आए। स्पीड पोस्ट के माध्यम से लिफाफा मिलने के बाद उसे पढ़ा गया, तो सभी के होश उड़ गए। यह दोनों लिफाफे पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और उनके बड़े बेटे राकेश रंजन उर्फ राॅकी यादव के नाम से था। दोनों लिफाफे में जान से मारने की धमकी भरी बातें लिखी गई थी।

24 अगस्त से पटना GPO से किया गया स्पीड पोस्ट

24 अगस्त को पटना जीपीओ से स्पीड पोस्ट कराया गया था। स्पीड पोस्ट बीते दिन पूर्व एमएलसी एमएलसी मनोरमा देवी के घर पहुंचा, इसमें दो लिफाफे निकले। एक लिफाफा मनोरमा देवी के नाम से था, तो दूसरा लिफाफा उनके पुत्र रॉकी यादव के नाम से था। दोनों में ही धमकी भरी बातें लिखी थी। दोनों को जान करने को धमकाया गया है। इस मामले को लेकर पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी ने रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

JDU Ex MLC 2 22Scope News

बड़ा धमाका करेंगे.. कुछ इस तरह मिली जान मारने की धमकी

जदयू की पूर्व एमएलसी और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी वाले पत्र में काफी कुछ लिखा गया है। यह भी कहा गया है कि बड़ा धमाका करेंगे। इस मामले को लेकर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मनोरमा देवी ने कहा है कि स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनके यहां बीते 26 अगस्त को डाक के माध्यम से दो लिफाफा मिले थे। एक में मेरा और दूसरे में मेरे बड़े पुत्र राकेश रंजन का नाम लिखा था। इसे मेरे घर के कर्मचारी अजय शर्मा ने रिसीव किया, जिसके बाद मेरे निजी सहायक रविंद्र कुमार ने लिफाफा खोला और पढ़ने के बाद उसने बताया कि आप लोगों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र आया है। जिसमें जान मारने की धमकी लिखी है और बड़ा धमाका करने की चेतावनी दी गई है।

यह भी देखें :

सुशील कुमार नाम और पटना का पता

इसका ट्रैक आईडी-ईएफ 434191 177 आईएन और 434191115 ,आईएन है। इसे ट्रैक करने पर पता चला कि दिनांक 24 अगस्त को पटना जीपीओ से पोस्ट किया गया है। पत्र में भेजने वाले का नाम सुशील कुमार पता साकेत पुरी बहादुरपुर राजेंद्र नगर पटना है। धमकी का पत्र एवं लिफाफा एफआईआर में संलग्न कराया गया है।

यह भी पढ़े : बाइक से जा रहे दंपति को अपराधियों ने मारी गोली, महिला की मौत

आशीष कुमार की रिपोर्ट

AI Robotics Challenge में TCS की बड़ी कामयाबी, 115 देशों के...

TCS AI Robotics Challenge, नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...