छत्तीसगढ़ : सुकमा में CRPF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, 4 जवानों की मौत

सुकमा, छत्तीसगढ़ : सुकमा में CRPF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, 4 जवानों की मौत. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

के जवान द्वारा साथियों पर गोलियां चलाने की खबर आ रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में 4 जवानों की मौत हो गई है. साथ ही 4 अन्य जवानों के घायल हो गए हैं.

CRPF की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है.

यह घटना सोमवार सुबह करीब 3 बजकर 25 मिनट की है.

आरोपी CRPF जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है.

CRPF ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बयान में कहा, जवान रितेश रंजन ने पुलिस स्टेशन मरिगुडा के अंतर्गत लिंगापल्ली में

तैनात कंपनी जवानों पर गोलियां चलाईं.

इस घटना में सात जवान घायल हो गए. घायलों को तुरंत भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया.

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने कहा कि रायपुर से करीब 400 किलोमीटर सुकमा जिले के

लिंगमपल्ली गांव में CRPF की 50वीं बटालियन के कैंप में यह घटना रात करीब साढ़े तीन बजे हुई.

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवान ने

अपनी सर्विस बंदूक एके-47 से साथियों पर खुलेआम गोली चला दी.

उन्होंने कहा कि जवान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ चल रही है.

घायल CRPF कर्मचारियों का  स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...