Breaking : खुशखबरी, इस दिन से फिर शुरु हो रही है उत्पाद सिपाही बहाली, एडीजी ने बताया…

Ranchi : झारखंड में स्थगित हुई उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया फिर से शुरु होने जा रही है। 10 सितंबर से उत्पाद सिपाही बहाली फिर से शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर एडीजी हेडक्वार्टर आर के मलिक ने दी। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने समीक्षा बैठक के बाद स्थगित हुई उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया 10 सितंबर से फिर से शुरु हो रही है।

उत्पाद सिपाही बहाली : पलामू सेंटर को हटा दिया गया है-एडीजी

बता दें कि नियुक्ति प्रकिया की दौड़ के दौरान 13 अभ्यर्थियों की मौत के बाद बहाली प्रक्रिया को स्थगित करने का सीएम ने आदेश दिया था। इस बहाली में 1 लाख 14 हज़ार बचे अभ्यर्थियों की दौड़ होनी बाकी है। वहीं अभ्यर्थियों के हो रहे मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेडिकल बोर्ड के रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह क्या है।

ये भी पढ़ें- Breaking : उत्पाद सिपाही बहाली –  JMM का बड़ा दावा, अभ्यर्थियों के मौत के पीछे कहीं ना कहीं कोरोना टीका

एडीजी ने कहा कि हो सकता है अचानक मौत हिर्दय गति रुकने से हुई हो। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। एडीजी ने कहा कि 12 में से 5 अभ्यर्थियों की मौत पलामू सेंटर में हुई है इसीलिए उस सेंटर को हटाया गया है। अन्य 6 सेंटरों में उत्पाद विभाग सिपाही बहाली की प्रक्रिया जारी रहेगी।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—-

 

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों और छठ महापर्व...

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सरकार ने...

 India A Team: शिखर मोहन का India A टीम में चयन,...

 रांची के क्रिकेटर शिखर मोहन का India A टीम में चयन हुआ है। न्यूजीलैंड दौरे पर बहुदिवसीय मैचों में खेलेंगे, झारखंड के खेल जगत...

Bihar Jeevika Honey Business: मधुमक्खी पालन से जीविका दीदियों ने खड़ा...

Bihar Jeevika Honey Business: बिहार के ग्रामीण इलाकों में मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रहा है। बिहार...