Advertisment

बाढ़ ग्रस्त इलाकों में प्रशासनिक सहयोग में कमी से पलायन को मजबूर हुए लोग

खगड़िया : खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता प्रखंड के विभिन्न गांवों में गंगा नदी का रौद्र रूप अब भी लोगों को डरा रहा है। कहने को तो जलस्तर में कमी हुई है परंतु पड़ेशानियां अब भी बरकरार है। निचले इलाके में तेजी से फैलता गंगा का पानी कई इलाकों को जलमग्न कर चुका है, जिससे आम जनमानस का जीना अब दुभर हो गया है। वहीं तेमथा करारी पंचायत की वार्ड नंबर-1, 2, 3 और 5 में बाढ़ का पानी घरों के अंदर है। लोग मजबूरन घर के छतों पर शरण लिए हुए हैं।

वहीं कबेला पंचायत की वार्ड नंबर-1 और माधवपुर पंचायत की वार्ड संख्या-1, 2, 3, 4, 7, 8, 12 और 13 नंबर वार्ड के साथ ही साथ कुल्हड़िया पंचायत के भी वार्ड संख्या-8, 9 और 10 और भरसों पंचायत की वार्ड संख्या-7, 8, 9 और 10 में दर्जनों लोगों के घर गंगा नदी में बढ़ती जलस्तर का शिकार हो गए हैं। जबकि वहीं इधर सौढ़ उत्तरी पंचायत की कोरचक्का और बाबा स्थान में भी दर्जनों घर गंगा नदी में बढ़ती जलस्तर का शिकार हो गए हैं। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला प्रशासन के स्तर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। खासतौर पर कोरचक्का, बाबा स्थान, तेमथा करारी गांव पूरी तरीके से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई घर जलमग्न हो गए हैं, जिससे गांव के लोगों को न सिर्फ जानमाल के साथ पलायन करना पड़ रहा है, बल्कि जान खतरे में डालकर गांव से जरूरत के सामान को लेकर पैदल निकलना पड़ रहा है। बाढ़ की इस विभीषिका के बाद भी आवश्यतानुसार नाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग जैसे तैसे जान जोखिम मे डाल कर ऊंचे स्थान पर अपना ठिकाना बना चुके है। वहीं कुछ लोग अभी भी गांव में ही शरण लिए हुए हैं। बाढ़ के कारण डूब चुके हजारों एकड़ की फसल ही नहीं मवेशियों के चारे भी एक बड़ा संकट बन चुके है। मजबूरन बाढ़ ग्रस्त पशुपालक जीएन बांध पर शरण लिए हुए है। बाढ़ पीड़ितों से पुछताछ में नवीन साहनी, योगेंद्र साहनी, नवीता साहनी, उषा देवी, लालो देवी, चरित्र साहनी, नवीन साहनी, गुड़िया साहनी आदि कई अन्य पीड़ितों ने कहा कि पिछले दो महीने से बाढ़ के विभीषिका को झेल रहे हैं।

यह भी देखें :

वहीं गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए खगड़िया के डीएम के निर्देश पर तम्माम प्रशासनिक अधिकारी अपने इलाके में अलर्ट हैं। गोगरी व परबत्ता के बाढ़ प्रभावित इलाकों का गोगरी एसडीओ सुनन्दा कुमारी ने जलमग्न इलाकों का जायजा लेने में लगे हुए हैं। अर्थात गोगरी एसडीओ सुनंदा कुमारी व अन्य पदाधिकारीयों द्वारा परबता प्रखंड के बाढ़ से प्रभावित इलाकों का भी निरिक्षण लगातार किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों की दयनीय स्थिति को देखते हुए ऊंची स्थल पर बसे लोगों के बीच बाढ़ राहत शिविर चलने बाले जगह का निरिक्षण कर चयनित जगहों पर अविलंब सौ प्रतिशत सुविधाएं उपलब्ध कराने में तत्परता दिखा रही है।
इधर, गोगरी एसडीओ सुनंदा कुमारी, सीओ मोना गुप्ता आदि द्वारा बताए गए हैं कि सौ प्रतिशत सुविधाएं सभी बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे इसलिए लिए स्थानीय पदाधिकारी दिन रात एक करके प्रयासरत हैं। उम्मीद रखिए भरोसा रखिए बहुत जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़े : Katihar में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों ने गंवाई अपनी जान

राजीव कुमार की रिपोर्ट

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, दोपहर 3 बजे...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान का रफ्तार बढ़ता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में बड़ा...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में प्रशासनिक कामकाज को ज़्यादा व्यवस्थित और असरदार बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की...

4 बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग...

गयाजी : गयाजी में एक व्यक्ति राजदेव भारती की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार बच्चों की मां ने अपनी...