Advertisment

‘बिहार विधानसभा की राजनीति में एक धुरी हैं नीतीश कुमार’

पटना : केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ी बात कह डाली। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार एक धुरी हैं। नीतीश कुमार का हाथ जिसके साथ रहता है वहीं बिहार में शासन करता है। सीएम नीतीश ने तो कह दिया कि उन्होंने दो बार (राजद के साथ गठबंधन करके) गलती की। नीतीश कुमार की यूएसपी हैं भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता। लेकिन इन लोगों (राजद) ने गठबंधन के बाद नीतीश कुमार के इस सिद्धांत को तार-तार कर दिया।

रोहिणी आचार्य कितना गंभीर है उस पर प्रतिक्रिया देना कोई जरूरी नहीं – ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी आचार्य के ट्वीट को लेकर ललन सिंह ने कहा कि उनकी बात को छोड़िए, हर आदमी के बात पर प्रतिक्रिया नहीं दी जाती है। रोहिणी आचार्य कितना गंभीर है उस पर प्रतिक्रिया देना कोई जरूरी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कहा है वही सही है। ललन सिंह ने कहा कि दो बार उनके साथ गए गलती हुई। इस बात को मुख्यमंत्री ने बार-बार कह दिया है। इसमें गलती स्वीकार करना है, सफाई देना थोड़े होता है।

यह भी देखें :

तेजस्वी यादव को करने दिजिए यात्रा, कुछ नहीं मिलेगा – जदयू के पूर्व अध्यक्ष

वहीं तेजस्वी यादव की यात्रा पर कहा कि उनको यात्रा करने दीजिए। पूरा घूमें कोई रुकावट नहीं है। इस राज्य में किसी को कोई रुकावट नहीं है। सब यात्रा करें, अंत में मिलेगा लड्डू। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव जितना भी यात्रा करना हैं कर लें कुछ इससे मिलने वाला नहीं है। बिहार की जनता जान चुकी है, इसलिए तो लोकसभा में चार सीट पर ही रोक दिया।

यह भी पढ़े : नीतीश कुमार ने देश में एक लकीर खिंची है – नीरज कुमार

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद गांव-गांव पहुंचेंगे प्रशांत किशोर?...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में अपनी आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।...

Amrit Bharat Express Bihar: बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, नई...

Amrit Bharat Express Bihar: रेल यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। देश के अलग-अलग रेल मार्गों पर...

Bihar Land Registry: 17 अगस्त से बड़ा बदलाव, WhatsApp पर मिलेगा...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जल्द ही, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा...