राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

रांची. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड राज्यपाल के अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल से राज्यपाल संतोष गंगवार की पूजा करते तस्वीरें शेयर की गयी है। साथ ही पोस्ट में लिखा गया है, ‘देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।’

वहीं कल10 सितंबर को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सोनाधनी गांव जाएंगे। यहां राज्यपाल जनता के साथ सीधा संवाद करेंगे। वहीं राज्यपाल के आगमन को लेकर जगह का निरक्षण करने जिला पुलिस प्रशासन पहुंचे। इस दौरान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू भी मौजूद रहे।

Dhanbad News: धनबाद में आरोपों की सियासत तेज, ढुल्लू महतो ने...

Dhanbad News: मंगलवार को धनबाद सर्किट हाउस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा के विधायक अरूप चटर्जी पर कई...

बिहार सरकार ने Salary Package Accounts के लिए 9 बैंकों के...

बिहार सरकार ने स्थायी और संविदा कर्मियों के सैलरी पैकेज खातों के लिए 9 प्रमुख बैंकों के साथ एमओयू का एक वर्ष के लिए...

बिहार में Zero Tolerance नीति पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अररिया में सहयोग शिविर के दौरान अपराध और घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट, टोल टैक्स और विकास योजनाओं...