झारखंड सचिवालय सेवा संघ की वार्ता विफल, अधिकारी आज से सामूहिक अवकाश पर

रांची: झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अधिकारी 10 से 12 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। सोमवार को संघ के पदाधिकारियों और कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो के बीच हुई वार्ता विफल हो गई। संघ के अधिकारी सचिवालय सेवा के लिए संयुक्त सचिव के 24 और उप सचिव के 44 अतिरिक्त पदों के सृजन की मांग पर अड़े हुए थे। उनका कहना था कि सरकार पहले इन पदों को स्वीकृति दे, उसके बाद कमेटी का गठन किया जाए।

हालांकि, कार्मिक सचिव इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुए, जिससे वार्ता का समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद संघ ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया।

वार्ता के दौरान कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो के साथ विभाग के अपर सचिव रंजीत लाल और ओम प्रकाश साह उपस्थित थे, जबकि संघ की ओर से अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद, महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा और प्रणव कुमार पांडा ने भाग लिया।

संघ ने एक सप्ताह पहले ही सरकार को सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी थी। राज्य भर में झारखंड सचिवालय सेवा के 982 पदाधिकारी कार्यरत हैं, जिनमें संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव, प्रशाखा पदाधिकारी और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी शामिल हैं।

सरकार और संघ के बीच इस विवाद से सचिवालय के कार्यों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...