विनोद पांडे ने पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ की वार्ता

रांचीः आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय कार्यालय में JMM के महासचिव विनोद पांडे से पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के 18 सदस्य प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई। विनोद पांडे जी के द्वारा संघ के सदस्यों को बोला गया कि माननीय मुख्यमंत्री के आदेश पर ही हम आप लोगों से वार्ता कर रहे हैं।

किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे-विनोद पांडे

केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे जी ने संघ के सदस्यों को अस्वस्थ किया कि आपलोगों की मांगो के प्रति सरकार गंभीर है। यह सरकार स्थानीय और मूलवासी की सरकार है। पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक का भी कल्याण यही सरकार करेगी। युवा, बेरोजगार, की सरकार है और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे।

विनोद पांडे 2 22Scope News

विनोद पांडे से वार्ता के बाद संघ के सदस्य संतुष्ट होकर 8 जनवरी तक अभी धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। 8 जनवरी को संघ के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे जी से वार्ता होगी और पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक के मांगों पर सरकार के द्वारा घोषणा किया जाएगा।

नंग-धड़ंग प्रदर्शन और सामूहिक आत्मदाह कार्यक्रम स्थगित

पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के द्वारा पूर्व से जो निर्धारित नंग-धड़ंग प्रदर्शन और सामूहिक आत्मदाह कार्यक्रम को  अभी स्थगित किया जाता है।

ये भी पढ़ें- जानिए धनबाद में राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने क्यों कर दी तालाबंदी

आज वार्ता में इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष बाल गोविंद महतो, सुजाता शिंह, विभा रानी, प्रदीप कुमार, रामनिवास तिवारी, मिथुन यादव, रामदीप तिवारी, अनिल ठाकुर, गौतम कुमार कुशवाहा, अब्दुल रशीद, दिलीप, रंजीत, मंटू कुमार, देवेंद्र, शशिकांत, अनिल, ये सभी मौजूद थे।

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...