पंचायती राज विभाग की ओर से राष्ट्रीय कार्यशाला की हुई शुरुआत

पटना : राजधानी पटना के ज्ञान भवन में पंचायती राज विभाग की ओर से सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला की शुरुआत हो गई है। जिसमें केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री मदन सहनी और मंत्री केदार गुप्ता मौजूद हैं।

आपको बता दें कि कार्यशाला को सफल बनाने के लिए विभाग ने कुल 13 कमेटियों का गठन किया है। सभी कमेटियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यशाला में सातवीं थीम सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत पर विशेष चर्चा होगी। अभी तक पंचायती राज मंत्रालय की ओर से छह राज्यों पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, जम्मू एवं कश्मीर और आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है। बिहार में कार्यशाला की थीम सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत रखा गया है। कार्यशाला में विभिन्न राज्यों में किए जा रहे बेहतर व नवाचारी प्रयोगों को शेयर किया गया है। वीडियो के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया गया। कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सामाजिक सुरक्षा सहित चार-पांच मुद्दों पर परिचर्चा भी की गई।

यह भी पढ़े : CM नीतीश की सुरक्षा में चूक मामले में गिर सकती है अधिकारियों पर गाज! एक्शन में DM

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...