पटना: राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक छात्रा ने स्कूल शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामला राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवतनगर में स्थित एक निजी विद्यालय की है जहां आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। मामला सामने आने के बाद छात्रा के परिजन स्कूल पहुंच कर जम कर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन मामले की लीपापोती करने में लगी हुई है।
हंगामा की जानकारी मिलने के बाद अगमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी शिक्षक को हटा दिया गया है जबकि परिजनों का कहना है कि इस तरह के कृत्य करने वाले आरोपी शिक्षक को सिर्फ हटाना किस तरह की कार्रवाई है। परिजनों ने आरोपी के ऊपर कार्रवाई की मांग की।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- मांझी के बयान पर RJD राज्य सरकार पर हुई हमलावर, शराबबंदी को लेकर…
School School
School


















