उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और अभ्यर्थी की मौत, बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

जमशेदपुर. उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में शामिल एक और अभ्यर्थी की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 12 सितंबर को रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी में उन्होंने दौड़ में भाग लिया था। वह जमशेदपुर के मुरमल्ला सुरैया का रहने वाला था। 12 सितंबर को उन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज उन्होंने रिम्स में अंतिम सांस ली। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा।

उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और मौत

बता दें कि, राज्य सरकार के द्वारा उत्पाद विभाग के लिए सिपाही बहाली कराई जा रही है। इस सिपाही बहाली में कई नौजवानों की मौत का मामला सामने आया है। आज भी जमशेदपुर के एक नौजवान की रांची में दौड़ के दरमियान मौत हो गई। इसको लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की हेमंत सरकार पर निशाना साधा।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमने सरकार को कहा था कि इतनी जल्दीबाजी में बहाली नहीं करें और सितंबर महीने में काफी गर्मी रहती है। गर्मी की वजह से लड़के बेहोश हो जा रहे हैं और मौत भी हो रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार रोजगार नहीं मौत दे रही है और जितने भी नौजवानों की मौत हुई है, वह राज्य सरकार की नीतियों के कारण हुई है।

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...

PMCH Review Meeting: मरीज सुविधाओं पर सख्त निर्देश, Health Secretary Kumar...

 पटना के पीएमसीएच में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।PMCH...