धनेता में शराब के नशे में धुत दंपती में मारपीट, पत्नी की मौत

गिरिडीह. गावां थाना क्षेत्र के धनेता गांव में शराब के नशे में धुत पति-पत्नी में मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना मंगलवार की देर शाम की है।

धनेता में शराब के नशे में मारपीट में पत्नी की मौत

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गावां थाना से लगभग पांच किलोमीटर दूर धनेता गांव में गिरजा भुला (28 वर्ष) ने मामूली विवाद में लाठी डंडे से पीटकर अपनी पत्नी अनिता देवी (24 वर्ष) की हत्या कर दी। घटना के वक्त पति पत्नी दोनों शराब के नशे में धुत थे।

इस संबंध में मृतका के ससुर किसुन भुला ने बताया कि बेटा-बहू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी ये दोनों देशी महुआ शराब पीकर आपस में उलझ गए। इस दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान उसके बेटा गिरजा भुला ने लकड़ी के डंडे से बहू अनिता के सिर पर वार कर दिया। घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर गावां थानेदार महेश चंद्रा मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर थाना लाए।

गावां से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Recruitment: 102 अभ्यर्थियों की डिग्री की होगी जांच, दो...

झारखंड में माध्यमिक आचार्य नियुक्ति के लिए चयनित 102 अभ्यर्थियों की PG और BEd डिग्री की जांच होगी। दोनों निजी विश्वविद्यालयों से डिग्री लेने...

Naxalite Arrest:नक्सली असीम मंडल के दस्ते पर बड़ा एक्शन, 5 लाख...

पश्चिम बंगाल में 5 लाख के इनामी नक्सली समीर महतो और उसकी पत्नी मालती मुर्मू के पकड़े जाने की खबर है। दोनों से पूछताछ...

Hemant Soren Mother:रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार, ऑक्सीजन सपोर्ट पर...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अर्जुन मुंडा और स्वास्थ्य मंत्री...