CM के निर्देश पर 20 दिनों में बना था पुल, महज 9 महीने में धंस गया पिलर

जमुई: बिहार में लगातार पुल पुलियों के क्षतिग्रस्त होने और गिरने की घटनाओं से विपक्ष ने सरकार पर जम कर निशाना साधा था। हालांकि मुद्दा अभी खत्म नहीं हुआ है, बीच बीच में विपक्ष पुल पुलियों का मुद्दा उठाते रहता है। इस बीच एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल का पाया धंसने से पुल एक तरफ झुक गया है। मामला जमुई के सोनो प्रखंड क्षेत्र का है जहां बरनार नदी पर बना बेली पुल का पाया धंसने से पुल एक तरफ झुक गया है। पुल धंसने की वजह से पुल पर आवागमन को बंद कर दिया गया है।

पुल क्षतिग्रस्त होने से सोनो प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के करीब दस गांव के डेढ़ लाख से अधिक आबादी प्रभावित होगी। लोगों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया। पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर डीएम अभिलाषा शर्मा, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, बीडीओ मोईनुद्दीन, सीओ सुमित कुमार आशीष के साथ बेली पुल पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दे कर पुल के दोनों तरफ पुलिसकर्मी तैनात कर पुल पर आवागमन को बंद करवा दिया है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि भागलपुर से पुल निर्माण विभाग की टेक्निकल टीम को बुलाया गया है। पुल का निरीक्षण करने के बाद ही आगे फैसला लिया जायेगा। ग्रामीणों ने बताया कि पुल के पिलर के नजदीक से तय मानक से अधिक बालू उठाव की वजह से पुल का पाया धंस गया। लोगों ने कहा कि पिलर के पास से बालू उठाव का पहले भी लोगों ने विरोध किया था लेकिन प्रशासन ने इसे हलके में लिया था।

बता दें कि इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से प्रखंड क्षेत्र के दस पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया। अब लोगों को सोनो प्रखंड मुख्यालय आने के लिए करीब 12 किलोमीटर अतिरिक्त दुरी तय करना पड़ेगा। लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर महीने में बरनार नदी पर बने सोनो-चुरहेत काजवे के क्षतिग्रस्त होने के बाद सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर महज 20 दिनों में इस पुल को तैयार किया गया था जो महज नौ महीने में ही क्षतिग्रस्त हो गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    PM Modi ने 6 वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, सीएम नीतीश भी वर्चुअल कार्यक्रम में हुए शामिल

CM CM CM CM CM

CM

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...