Breaking : दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है-विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी का पहला बयान…

Breaking

Ranchi Desk : दिल्ली आप के विधायक दल की नेता बनने के बाद आतिशी मार्लेना का पहला बयान सामने आया है। मीडिया को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा कि सबसे पहले मैं दिल्ली के सीएम और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देना  चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है और मुझ पर भरोसा जताया।

Breaking : फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी है

आगे उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि ये सिर्फ आप पार्टी में ही हो सकता है कि जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनाई गई है। मैं एक बेहद ही सामान्य परिवार से आती हूं। मैं यदि आप के बजाय किसी और पार्टी में होती तो शायद मुझे चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती।

ये भी पढ़ें- Breaking : Delhi में अब आतिशी पारी, आतिशी मार्लेना बनी दिल्ली की नई सीएम… 

जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी है क्योंकि मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं।आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है। बता दें कि आज आप पार्टी की हुई महत्वपूर्ण बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया सीएम बनाने का ऐलान किया गया है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...