Breaking : 3 बजे तक J&K में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 50.65 % वोटिंग

डिजीटल डेस्क : Breaking – 3 बजे तक J&K में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 50.65 % वोटिंग। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 24 सीटों पर मतदान हो रहा है। केंद्र शासित प्रदेश में 1 बजे तक 43.13 % मतदान हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार शाम 6 बजे तक सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए होना है।

किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 70 तो सबसे कम पुलवामा में 37 फीसदी हुई वोटिंग

जम्मू-कश्मीर के सात जिलों के मतदाता 10 साल बाद विधानसभा चुनाव में वोट डाल रहे हैं। पूरे जोर-शोर से मतदान चल रहा है। सबसे तेज वोटिंग किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिले में चल रही है। कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

राज्य निर्वाचन मुख्यालय से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, पहले चरण के लिए जारी वोटिंग के क्रम में सबसे ज्यादा किश्तवाड़ में मतदाताओं में उत्साह दिखा है जबकि पुलवामा में मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह तनिक कम रहा लेकिन पहले तुलना में वहां भी सुधार देखा गया है।

अपराह्न 3 बजे तक जम्मू-कश्मीर में कुल 50.65% मतदान होने की पुष्टि की गई है। इसी क्रम में अनंतनाग में 46.67 फीसदी, डोडा में 61.90 प्रतिशत, किश्तवाड़ में 70.03 फीसदी, कुलगाम में 50.57 प्रतिशत, पुलवामा में 36.90 फीसदी, रामबन में 60.04 प्रतिशत और शोपियां में 46.84 फीसदी मतदान होने की पुष्टि हुई है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...