Ranchi : राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा टाइट, जानिए दो दिनों का पूरा ट्रैफिक रुट चार्ट…

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची आ रही है। आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति का आगमन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर होगा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने भी महामहिम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। आगमन को लेकर प्रशासन के द्वारा पहले ही नो फ्लाई जोन घोषित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- Gumla में शराब पिलाकर विधवा के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज…

महामहिम की सुरक्षा में छह आइपीएस अधिकारी समेत 2 हजार जवान तैनात किये गए हैं। एसएसपी के आदेश पर सभी थानेदार अपने अपने क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा होटल और लॉज में बिना आइडी और पहचान के किसी को भी नहीं रुकने दिया जाएगा। यदि इसमें होटल और लाज संचालक पकड़ाने पर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तहबद min 22Scope News

Ranchi : आज ट्रैफिक रुट में ये रहेगा बदलाव

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आज शाम 5 बजे से रात के 8:30 बजे तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी छोटी-बड़ी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। महामहिम के आगमन को लेकर ट्रैफिक रुट में भी बदलाव किया गया है। बदलाव के तहत रातू/काठीटांड की ओर जाने वाली सभी वाहन शहर से कांके की ओर से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।

20 सितंबर को सुबह 8 बजे से इस रुट पर आवागमन बंद रहेगा

20 सितंबर को रांची में सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक अरगोड़ा चौक से कडरू पुल और कडरू पुल से मेकान चौक तक सभी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। केवल आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी छोटी-बड़ी वाहनों का परिचालन बंद किया गया है। दुर्गा सोरेन चौक से लेकर रामपुर चौक रिंग रोड तक कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों और आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

नामकुम रुट के लिए ये रहेगी ट्रैफिक रुट

20 सितंबर को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक नामकुम चौक, सदाबहार चौक, घाघरा रोड होते हुए जैप-01 कमाण्डेन्ट आवास चौक तक आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। वहीं जमशेदपुर और बुण्डू की ओर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। हालांकि इसमें आकस्मिक सेवा के वाहनों के लिए छूट रहेगी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad में सियार ने अचानक किया हमला, 9 लोग गंभीर रुप से जख्मी, दहशत का माहौल… 

साथ ही रांची शहर से जमशेदपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाऐगी। हालांकि आकस्मिक सेवा के वाहनों के लिए छूट रहेगी। वहीं खरसीदाग ओपी एवं सदाबहार चौक के बीच बड़े वाहनों, बसों एवं सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। वहीं आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है।

 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...