Dhanbad में सियार ने अचानक किया हमला, 9 लोग गंभीर रुप से जख्मी, दहशत का माहौल…

Dhanbad : धनबाद जिले के बरवाअड्डा के बड़ा पिछड़ी पंचायत कुर्मीडीह गांव में सियार का आतंक देखने को मिला है। सियार ने गांव में कई ग्रामीणों पर हमला कर दिया है। इस हमले में 9 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। घटना के बाद सभी को शहर के SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Nawada में दबंगो का आतंक, 80 दलित घरों को फूंका, भारी पुलिस फोर्स तैनात… 

सियार के हमले से जो कम जख्मी हुए उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि गंभीर रूप से जख्मी तीन का इलाज SNMMCH अस्पताल में चल रहा है। सियार के हमल से सुरेश रजक, मनोज साव, दीपक मुर्मू, घनश्याम साव, लालचंद महतो, भुनेश्वर महतो और उज्वला कुमारी समेत कुल नौ लोग जख्मी हैं।

Dhanbad : शाम 5 बजे से सियार ने हमला करना शुरु किया

मिली जानकारी के अनुसार शाम के पांच बजे से लगातर सियार लोगों को शिकार बना रहा है। शाम पांच बजे से लेकर रात के 10 बजे तक सियार ने कुल 9 लोगों के ऊपर हमला कर चुका है। इस हमले में एक लड़की भी जख्मी है। सियार के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग अगर इस पर पहल नहीं करती है तो आने वाले दिनों लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर… 

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...