Advertisment

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

रामगढ़. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को दिनभर रामगढ़ स्थित माइंस रेस्क्यू स्टेशन सेंटर सभागार में सीसीएल सहित रामगढ़ नगर निगम और रामगढ़ जिला परिषद के पदाधिकारी के संग समीक्षा बैठक की और विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये।

रामगढ़ में सांसद मनीष जायसवाल ने अधिकारियों संग की बैठक

सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ में अपने बैठकों की शुरुआत में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न सीसीएल परियोजनाओं के महाप्रबंधकों के साथ की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा हालात की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सीसीएल के बंद पड़े विभिन्न परियोजनाओं को जल्द चालू कराने सहित सीसीएल परियोजना क्षेत्र में सीएसआर के तहत विकास कार्य, नागरिक सुविधा और बेरोजगारों के बीच रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण पर जोर देने पर विचार-विमर्श किया।

इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ नगर परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार सहित नगर परिषद क्षेत्र के अन्य अधिकारियों के साथ बैठककर निगम क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और विकास योजनाओं में तेजी लाने एवं जन समस्या के त्वरित निराकरण के लिए कई सुझाव भी दिये।

इसके बाद उन्होंने रामगढ़ जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता बलि उरांव सहित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक कर जिला परिषद द्वारा क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और विकास योजनाओं में तेजी लाने एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता सुधार हेतु कई दिशा-निर्देश भी दिये।

बैठक के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनसुविधा बढ़ाना ही हमारी प्राथमिकता है और इसी निमित्त रामगढ़ जिले के विकास योजनाओं को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग बैठक हुई, जिसमें समाजहित और जनहित में सकारात्मक परिचर्चा हुई। आने वाले कुछ समय में इसका प्रभाव भी देखने को जरूर मिलेगा।

बैठक में सांसद मनीष जायसवाल के साथ रामगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत पांडेय, राजू चतुर्वेदी, छोटन सिंह, बलराम महतो, दिनदयाल कुमार, मनोज गिरी, अंकित सिंह, राहुल पासवान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...