CUJ में जनसंचार विभाग के रामनिवास को मिला “विश्वविद्यालय हिंदी गौरव सम्मान” 2024 का सम्मान

Ranchi : झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में आज हिंदी पखवाड़े के समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. क्षति भूषण दास के द्वारा जनसंचार विभाग के जनसंचार तकनीकी सहायक राम निवास सुथार को “विश्वविद्यालय हिंदी गौरव सम्मान” 2024 दिया गया। गौरतलब है कि यह सम्मान विश्वविद्यालय में हिंदी में उत्कर्ष कार्य के लिए दिया जाता है।

पूुि min 22Scope News

सम्मान पाने के बाद रामनिवास ने कहा कि मैं इस सम्मान को प्राप्त करने पर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। विश्वविद्यालय स्तर पर हिंदी के महत्वपूर्ण उपयोग के लिए यह अवार्ड मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। मैं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. क्षति भूषण दास व अवार्ड कमेटी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मेरे कार्य को मान्यता दी है। हिंदी के महत्व को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता रहूंगा। मैं इसके अलावा जन संचार विभाग के सभी शिक्षकों, और सहयोगियों का भी आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझे इस यात्रा में समर्थन और प्रोत्साहन दिया है।

CUJ : राजस्थान के एक छोटे से गांव से एक किसान परिवार से आते हैं रामनिवास

बता दें कि राम निवास राजस्थान के एक छोटे से गांव से एक किसान परिवार से आते हैं। पिछले 5 साल से झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में कार्यरत हैं। विभाग में रहते हुए निवास ने हिंदी में कार्यालय पत्राचार, शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा हिंदी में अनुवाद, विभागीय प्रेस विज्ञप्ति, प्रूफ रीडिंग, ग्राफिक डिज़ाइन, वेब डिज़ाइन, पर्यवेक्षण, बुक चेप्टर व अन्य विभागीय कार्य के साथ साथ प्रचार प्रसार के लिए प्रिंट व डिजिटल मिडिया के लिए सामग्री के माध्यम से हिंदी को बढ़ावा दिया है।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...