जहानाबाद में स्कूल की छत से गिरकर बच्ची गंभीर, PMCH रेफर

जहानाबाद : जहानाबाद में एक दर्दनाक हादसे में स्कूल की छत से गिरकर एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना राजाबाजार स्थित बीवीएन विद्यालय की बताई जा रही है। हादसे के बाद बच्ची को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

घायल बच्ची दौलतपुर की रहने वाली है और BVN विद्यालय में पढ़ाई करती है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल बच्ची दौलतपुर की रहने वाली है और बीवीएन विद्यालय में पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि बच्ची विद्यालय के तीन मंजिला भवन की छत पर मौजूद थी, तभी वह अचानक नीचे गिर गई। बच्ची के गिरते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

Jehanabad Child 1 22Scope News

बच्ची को धक्का देकर छत से नीचे गिराया गया है – परिजन

घटना के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बच्ची को धक्का देकर छत से नीचे गिराया गया है। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन इस मामले में लापरवाही बरत रहा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं विद्यालय प्रबंधन की ओर से अब तक इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विद्यालय के एक शिक्षक छोटेलाल ने बताया कि तीसरे पीरियड के दौरान बच्ची अपनी दो सहपाठियों के साथ शौचालय जाने के लिए कक्षा से बाहर गई थी। इसी दौरान एक छात्रा दौड़ते हुए आई और उसने बताया कि बच्ची छत से गिर गई है। सूचना मिलते ही शिक्षक और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Jehanabad Child 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज पीएमसीएच में जारी है। घटना के बाद इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल बना हुआ है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : NEET छात्रा मौत मामला : जहानाबाद पीड़िता के घर पहुंची CBI की टीम, परिजन से कर रही है पूछताछ…

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...