Hidden Camera in Bathroom: कॉलेज के बाथरूम में हिडन कैमरे से महिलाओं की हुई वीडियो रिकॉर्डिंग, आरोपी गिरफ्तार

Hidden Camera in Bathroom: खबर बेंगलुरु से है। यहां कॉलेज के बाथरूम में हिडन कैमरे (Hidden Camera in Bathroom) के जरिए महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के आरोप में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़े जाने पर आरोपी ने शिकायतकर्ताओं को धमकी भी दी। उसने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने मामले को आगे बढ़ाया और इसकी शिकायत की तो वह उन्हें जान से मार देगा।

Hidden Camera in Bathroom: मामले में आरोपी गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने दावा किया है कि आरोपी ने अपने फोन पर वीडियो रिकॉर्ड किया और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहा था। वहीं घटना सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे है, इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की। वहीं छात्रों के विरोध के बाद 19 सितंबर को कक्षाएं निलंबित कर दी गईं।

वहीं सूत्रों के हवाले से अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे ने रिपोर्ट की है कि, छात्र ने अपने मोबाइल पर लगभग आठ वीडियो रिकॉर्ड किए थे। छात्रों ने आरोप लगाया कि 21 वर्षीय युवक आदतन अपराधी है। शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच जारी है।

कुछ दिन पहले एक और आया था मामला

बता दें कि, हाल ही में आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एसआर गुडलावाल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में हिडन कैमरा (Hidden Camera in Bathroom) पाया गया था। इसके बाद छात्राओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया था और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा था कि छात्रावास के शौचालय से 300 से अधिक तस्वीरें और वीडियो लीक हुए थे, जिन्हें कथित तौर पर कुछ छात्रों ने खरीदें भी थे।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...