Crime News: होटल में थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Crime News: एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कांवड़ मार्ग पर स्थित एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक होटलकर्मी रोटी पर थूक लगाकर उसे तंदूर में सेंकता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि न्यूज22स्कोप नहीं करता है। घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है।

Crime News: वीडियो सामने आते ही पुलिस ने की कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के लजीज होटल की बताई जा रही है, जो नोवल्टी चौक के पास स्थित है। वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपी की पहचान शाहनवाज पुत्र अब्दुल अजीज (निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी, थाना खालापार) के रूप में हुई है। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 117 (जन स्वास्थ्य को खतरा पहुंचाना), धारा 126 (सार्वजनिक स्थान पर हानिकारक कृत्य) और धारा 35 (जानबूझकर आपत्तिजनक कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि सावन मास की शुरुआत से पहले कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी होटल और ढाबा संचालकों के साथ बैठक कर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

Crime News: नेम प्लेट को लेकर सख्त निर्देश

गौरतलब है कि पिछली कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर नेम प्लेट को लेकर विवाद हुआ था। इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कांवड़ मार्ग की सभी दुकानों पर नेम प्लेट लगाना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालुओं को हर दुकान की पहचान स्पष्ट रूप से हो सके।

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...