Hazaribagh : जनता अबकी बार निक्कमी एवं ठगबंधन की हेमंत सरकार को मुहतोड़ जवाब देगी-शेफाली गुप्ता

227
Hazaribagh : जनता अबकी बार निक्कमी एवं ठगबंधन की हेमंत सरकार को मुहतोड़ जवाब देगी-शेफाली गुप्ता
Hazaribagh : जनता अबकी बार निक्कमी एवं ठगबंधन की हेमंत सरकार को मुहतोड़ जवाब देगी-शेफाली गुप्ता
Advertisment

Hazaribagh : मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखण्ड में भाजपा का परिवर्तन यात्रा रथ पहुंचा। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने परिवर्तन यात्रा रथ पर शामिल होकर निक्कमी हेमंत सरकार पर परिवर्तन का हुंकार भरी। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की भोलीभाली जनता को निक्कमी हेमंत सरकार ने सिर्फ ठगने का कार्य किया है।

Advertisment

Hazaribagh : लूट, झूट एवं भ्रष्टाचार की सरकार हेमंत सरकार है

जनता अबकी बार निक्कमी एवं ठगबंधन की हेमंत सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी। लूट, झूट एवं भ्रष्टाचार की सरकार हेमंत सरकार है। यहाँ की जनता को ठग्गा गया है। उन्होंने निक्कमी व भ्रष्टाचार की हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का अपील किया तथा राज्य में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाने का अपील की।

कटकमसांडी प्रखंड कुरहागढ़ा, डाटो, एदला, बाझा, बंझिया मोड़ होते हुए कटकमसांडी बाज़ार में परिवर्तन यात्रा रथ के माध्यम से सांसद मनीष जायसवाल के साथ भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने लोगों को वर्तमान भ्रष्ट झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार के खिलाफ जनजागरण किया।

मौके पर यात्रा के संयोजक राकेश प्रसाद, बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, जिला मंत्री रीतलाल यादव, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, श्रद्धानंद सिंह, किशोरी राणा, बिनोद सिंह, अशोक राणा, मनीष ठाकुर, महावीर सिंह एवं छोटू राम सहित कई लोग उपस्थित रहें।

Advertisement