Hazaribagh News: ओल्ड एज होम में समाजसेवी सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने भेंट की आवश्यक सामग्री

506
Hazaribagh News: ओल्ड एज होम में समाजसेवी सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने भेंट की आवश्यक सामग्री
Hazaribagh News: ओल्ड एज होम में समाजसेवी सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने भेंट की आवश्यक सामग्री
Advertisment

Hazaribagh News: समाजसेवी सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने हजारीबाग के दीपुगढ़ा स्थित ओल्ड एज होम में पहुंचकर वहां निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों के बीच ठंड से राहत देने वाली आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया. उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीयता पूर्वक मुलाकात की. उनका हालचाल जाना और स्नेहपूर्वक गर्म कपड़े, कंबल व अन्य जरूरी वस्तुएं भेंट की. इस अवसर पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे मार्गदर्शक हैं. उनकी सेवा व देखभाल करना हमारा नैतिक कर्तव्य है.

Advertisment

शेफाली गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं ताकि इस ठंड के मौसम में कोई भी असहाय व्यक्ति ठिठुरने को मजबूर न हो. ओल्ड एज होम के वरिष्ठ नागरिकों ने उनके इस मानवीय प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि शेफाली गुप्ता जैसी संवेदनशील समाजसेवी के आने से उन्हें परिवार जैसा स्नेह और सम्मान महसूस होता है.

हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Ayodhya में बनाया जा रहा है भव्य रामायण पार्क, जानें वेन्यू

Advertisement