Monday, October 27, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Hazaribagh: छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, डुबकी लगाते ही व्रती महिला की मौत

Hazaribagh: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेंगवरी घाट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार की शाम छठव्रती मम्पी कुमारी, पिता बुधन साव, जब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर डुबकी लगा रही थीं, तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।Hazaribagh: डुबकी लगाते ही महिला की मौत घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।...

नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, राज्य में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगल कामना की।नीतीश कुमार ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य सीएम नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की...

विजय सिन्हा ने लखीसराय में दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

लखीसराय. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया नगर परिषद अंतर्गत कॉलेज घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।विजय सिन्हा ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य इसको लेकर विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'लखीसराय विधानसभा अंतर्गत बड़हिया नगर परिषद के कॉलेज घाट पर आज लोक आस्था का महापर्व छठ के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य के समय सूर्यदेव को जल देकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त किया। भक्ति,...

2070 तक भारत होगा Net Zero Carbon वाला देश, WRI लगातार जुटी है प्रयासों में

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

मुंबई: 2027-28 तक महाराष्ट्र राज्य का लक्ष्य भारत की पहली ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है। साथ ही 2070 तक देश के Net Zero Carbon उत्सर्जन लक्ष्य को भी हासिल करना है। ऐसे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों ने राज्य को पारंपरिक शासकीय अथवा सार्वजनिक स्रोतों से परे वित्तपोषण विकल्पों की तलाश करने के लिए प्रेरित किया है। निजी निवेश और मिश्रित वित्त जैसे अभिनव वित्तीय संसाधनों को जलवायु कार्यों के वित्तपोषण के लिए प्रमुख संचालक माना जा रहा है।

शुक्रवार को WRI इंडिया के सहयोग से राज्य जलवायु कार्रवाई प्रकोष्ठ (SCAC) द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला ‘Climate Finance Access and Mobilization Strategy for Maharashtra (2024-30)’ उक्त चुनौतियों पर केंद्रित रही। विषय पर आयोजित कार्यशाला राज्य के महत्वाकांक्षी जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक व्यापक Resource Mobilization Strategy (RMS) तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

महाराष्ट्र के लिए जलवायु-अनुकूलन रणनीतियों के बारे में बात करते हुए महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (MITRA) के सीईओ प्रवीण परदेशी ने कहा कि कृषि क्षेत्र अब सौर ऊर्जा की ओर अग्रसर है और कई बैंकिंग संस्थान इस उद्देश्य के लिए ऋण सुविधाएँ प्रदाय करने में रुचि रखते हैं। शहरों में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ाना और प्रकृति-आधारित समाधान बनाना कुछ अन्य रणनीतियाँ हैं। इसके अलावा, ऐसी रणनीतियों और परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक सहमति सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

1 406 22Scope News

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के निदेशक अभिषेक आचार्य ने सभा को ऑनलाइन जुड़कर संबोधित करते हुए कहा कि हमें जलवायु परिवर्तन अनुकूलन गतिविधियों में निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी की आवश्यकता है। अनुकूलन के क्षेत्र में नवीन वित्तीय संसाधन निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी जुटाने में मदद कर सकते हैं।

महाराष्ट्र के राज्य जलवायु कार्रवाई प्रकोष्ठ के निदेशक अभिजीत घोरपड़े ने जलवायु वित्त स्रोतों को जुटाने की आवश्यकता के बारे में बोलते हुए कहा कि हाल ही में तैयार महाराष्ट्र के राज्य जलवायु परिवर्तन कार्ययोजना में जलवायु वित्त पर एक अध्याय समावेशित किया गया है, जो अंततः जलवायु बजट के निर्माण में परिणत होगा। वर्ष 2023-24 में उम्मीद है कि हमारे संसाधनों का 11.95% जलवायु कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा, इसे सालाना 5% बढ़ाने की योजना है, ताकि 2030 के अंत तक बजट का 50% जलवायु बजट हो। योजना के अनुसार 2024-30 की अवधि के लिए राज्य में जलवायु वित्त के रूप में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

इसे आगे बढ़ाने के लिए हम WRI इंडिया के सहयोग से Climate Finance Access and Mobilization Strategy (2024-2030) पर काम कर रहे हैं।
डब्ल्यूआरआई इंडिया के सीईओ माधव पई ने कहा, “डब्ल्यूआरआई इंडिया महाराष्ट्र के लिए Climate Finance Access and Mobilization Strategy (2024-2030) तैयार करने में राज्य जलवायु प्रकोष्ठ को तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है। महाराष्ट्र में Climate Finance Access and Mobilization Strategy (2024-2030) के संचालन के लिए क्षेत्र-विशिष्ट रणनीतियों और योग्य परियोजनाओं को विकसित करने की आवश्यकता है। जलवायु कार्यों हेतु राशि जुटाने के लिए राज्य में क्षेत्रीय के साथ अन्य फाइनेंस सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता है।

जलवायु कार्यक्रम, WRI इंडिया की कार्यपालन निदेशक उल्का केलकर गाडगिल ने कहा कि महाराष्ट्र जलवायु संबंधी कार्यों में सबसे आगे है, इसकी जीवंत अर्थव्यवस्था जलवायु पहलों को लागू करने और वित्तपोषित करने के प्रयासों को आगे बढ़ा रही है। राज्य की जलवायु वित्त आवश्यकताओं और स्रोतों की पहचान की गई है, फिर भी कुछ चुनौतियों को निष्पादित किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे जलवायु वित्त के उदाहरण देते हुए कहा कि सबसे पहले हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निजी वित्त पूरी तरह से सार्वजनिक क्षेत्र में स्थानांतरित न हो जाए।

दूसरा, जलवायु वित्त के लिए विकास वित्त संस्थान और अन्य वित्त संस्थाएँ जलवायु संबंधी परियोजनाओं को राज्य एजेंसियों और गैर-शासकीय संस्थाओ की क्षमता को मजबूत करने के लिए सहयोग कर सकती हैं। तीसरा, जैसे-जैसे हम शासकीय बजट में जलवायु वित्त को मुख्यधारा में लाते हैं, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उपलब्ध निधि को विस्तारित किया जाए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मुजफ्फरपुर में किया EVM Warehouse का निरीक्षण

Net Zero Carbon Net Zero Carbon Net Zero Carbon Net Zero Carbon Net Zero Carbon Net Zero Carbon Net Zero Carbon Net Zero Carbon

Net Zero Carbon

Related Posts

सतीश शाह : हँसी के जादूगर का अंत, लेकिन उनकी यादें...

मुंबई, 25 अक्टूबर 2025: भारतीय सिनेमा और टेलीविज़न की दुनिया में अपनी अनोखी हास्य-शैली से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले दिग्गज अभिनेता...

जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर होगी – आईसीआईसीआई...

•     भारती एयरटेल का टारगेट प्राइस भी 1960 रु से बढ़ाकर 2400 रु किया •     अगले वर्ष की पहली छमाही में जियो का...

शाहरुख खान पर समीर वानखेड़े का मानहानि केस, नेटफ्लिक्स और रेड...

Desk. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर और वर्तमान में आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक मानहानि याचिका...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel