सियासी दावे और वादों के बीच उठी CM Nitish को ‘भारत रत्न’ देने की मांग

पटना: जदयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक से पहले जदयू के कई नेताओं ने पटना की सड़कों पर CM Nitish के समर्थन में कई पोस्टर लगाए हैं। एक पोस्टर में सीएम नीतीश को भारतीय राजनीति का चाणक्य बताया गया है तो वहीं एक अन्य पोस्टर में नीतीश कुमार के लिए एक नेता ‘भारत रत्न’ की मांग कर दी। जदयू के महासचिव छोटू सिंह ने जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाया है जिसमें नीतीश कुमार को प्रख्यात समाजवादी और विकास पुरुष बताते हुए ‘भारत रत्न’ की मांग की है।

हालांकि जदयू नेताओं की तरफ से लगाए गए इस पोस्टर पर अब राजनीति तेज हो गई है। मामले में भाजपा ने नीतीश को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने कहा कि यह देश के सबसे बड़े पुरस्कार का मजाक उड़ाया जा रहा है। वहीं राजद ने भाजपा जदयू के बीच रार होने की बात कहते जदयू नेता की मानसिक स्थिति पर ही सवाल उठा दिया।

भाजपा ने किया समर्थन

जदयू नेता के द्वारा लगाए गए पोस्टर में सीएम नीतीश को भारत दिए जाने की बात पर भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में बहुत अच्छा काम किया है। ऐसे लोगों को ही भारत रत्न दिया जाता है। भविष्य में अगर इस पर विचार हो तो यह अच्छी बात होगी और भाजपा इसका समर्थन भी करती है।

‘भारत रत्न’ का उड़ाया जा रहा मजाक

मामले में कांग्रेस ने जदयू पर देश के सर्वोच्च पुरस्कार के मजाक उड़ाए जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा कि बहुत ही अजीब स्थिति है। जदयू के नेता पोस्टर लगा कर भारत रत्न की मांग कर रहे हैं। भारत रत्न देश का सर्वोच्च पुरस्कार है और ये लोग पोस्टर लगा कर भारत रत्न मांग रहे हैं। पोस्टर लगा कर भारत रत्न की मंग करने का मतलब है कि ये लोग भारत रत्न का मजाक उड़ा रहे हैं।

भाजपा नीतीश को कुर्सी से करना चाहती है बेदखल

मामले में राजद ने जदयू नेताओं की मानसिक स्थिति पर ही सवाल खड़ा कर दिया। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जदयू नेताओं की मानसिक स्थिति गड़बड़ा गई है। भाजपा नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी से बेदखल करना चाहती है। वह लगातार उनके ऊपर प्रेशर बना रही है। जदयू को यह पता है इसलिए वे भारत रत्न की मांग कर रहे हैं। यह आजकल साफ पता चल रहा है कि भाजपा-जदयू के बीच ठन गई है। यह जदयू नेताओं का पागलपन है तभी जदयू इस तरह की मांग उठा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   JDU राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू, नीतीश संजय झा समेत…

पटना से महीप राज और विवेक रंजन की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...