Law and Order की समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे डीजीपी, राजद ने बताया…

Law and Order

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सीएम की समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे डीजीपी, एडीजी और मुख्य सचिव। विपक्ष ने बैठक के नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया भूंजा पार्टी का आरोप।

पटना: बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने आवास एक अणे मार्ग पर बिहार सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ लॉ एंड ऑर्डर को लेकर इंटर्नल समीक्षा बैठक बुलाई थी। बिहार के नवादा में महादलित परिवार के 80 लोगों के घरों में आग लगाए जाने के बाद बिहार में यह चर्चा आम हो गई थी कि क्या 90 का दशक वापस आ रहा है।

बिहार पुलिस के मुखिया आलोक राज के पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहली समीक्षा बैठक थी लेकिन बैठक में न तो डीजीपी दिखे और न ही लॉ एंड ऑर्डर एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार। इतना ही नहीं मुख्य सचिव भी बैठक में शामिल नहीं हुए। सीएम ने गृह विभाग के सचिव अरविंद चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, एस सिद्धार्थ, शोभा आहोतकर, अनूप कुमार, कुमार रवि के साथ ही बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अपराध रोकने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक के बाद राज्य में एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत इंडिया गठबंधन के नेता नीतीश कुमार के सुशासन का राज खत्म होने की बात एक बार फिर से दोहराने लगे। विपक्षी नेताओं ने कहा कि बिहार में आम जनता बिल्कुल ही सुरक्षित नहीं है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सीएम नीतीश की समीक्षा बैठक पर तीखा प्रहार किया है।

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में लोग मर रहे हैं, अपराधियों का बोलबाला है और जब नीतीश कुमार की नींद खुली तो आज समीक्षा बैठक की लेकिन बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी लॉ एंड आर्डर नहीं पहुंचे। इससे साफ पता चल रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कमजोर हो गए हैं और इस बैठक के नाम पर अंदर में भूंजा पार्टी कर रहे हैं। राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में अपराधियों का तांडव चल रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रूटीन समीक्षा बैठक में चाय बिस्कुट की पार्टी कर रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चलाने वाले मात्र यही कुछ अधिकारी हैं जो इस बैठक में शामिल हुए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Congress में लोगों की फिर से बढ़ रही दिलचस्पी, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Law and Order Law and Order Law and Order Law and Order Law and Order

Law and Order

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...